फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस परेड का हुआ पूर्वाभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरोमऊ। गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगे को सलामी देने के लिए पुलिस लाइन परिसर में बुधवार को भी परेड का पूर्वाभ्यास हुआ। इस दौरान पुलिस के जवानों के साथ विभिन्न विद्यालयों कें बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का अभ्यास किया। पूर्वाभ्यास के दौरान एसपी ललित कुमार सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों से परेड में होने वाली कमियों को दूर करने का निर्देश दिया। पुलिस लाइन में सबसे पहले एलाइमेंट पर परेड पहुंची। इसके बाद प्रथम कमांडर सीओ मधुबन श्वेता आशुतोष ओझा ने परेड की कमान संभाली। जिसके बाद मुख्य अतिथि बने एलआईयू इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंहा ने एसपी ललित कुमार सिंह और एएसपी शिवाजी शुक्ला के साथ ध्वजारोहण किया। इसके बाद परेड की प्रथम कमांडर सीओ मधुबन श्वेता आशुतोष ओझा ने मुख्य अतिथि और पुलिस अधीक्षक को वाहन से ले जाकर परेड का निरीक्षण कराया। इसके बाद राष्ट्रध्वज को फायरिंग कर पुलिसकर्मियों ने सलामी दी। साथ ही परेड करते हुए तिरंगे को सलामी दी। परेड में पुलिस के साथ साथ पीएसी, महिला एनसीसी कैडेट, मोटरसाइकिल दस्ता, रेडियों शाखा,अपराध शाखा, 100 डायल, स्वाट टीम, फायर सर्विस की पूरी टीम अपने अपने वाहनों के साथ शामिल रही। परेड के बाद एसपी ने सभी को कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई। साथ ही परेड में हुई कमियों को दूर करने की बात कही। इस दौरान स्कूली बच्चों ने भी अपने कार्यक्रमों को अभ्यास स्वरुप प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन राजेश श्रीवास्तव औरं शमाशेख ने किया। पुनीत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें