रबी सीजन के पीक आवर में दोहरीघाट पंप कैनाल से संबद्ध क्षेत्र के सिपाह माइनर में पानी न छोड़े जाने से किसानों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। किसानों की मानें तो जरूरत के समय माइनर में पानी ही नहीं आता है। इस संबंध में क्षेत्र के श्रीनाथ सिंह, कमल यादव, दया सिंह, विकास कुमार, देवेंद्र प्रसाद, अखिलेश शर्मा ने कहा कि सिंचाई के अभाव में गेहूं की फसल पर विपरीत असर पड़ रहा है। माइनर में भरपूर पानी नहीं छोड़ा गया तो हम लोग चुप नहीं बैैैठेंगे।