पिपरीडीह। क्षेत्र के रैकवारेडीह गांव में गंदगी का अंबार लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रैकवारेडीह बाजार में मांस विक्रेताओं द्वारा अवशेषो को खुले में छोड़ दिया जाने से काफी दुश्वारियां हो और सड़ांध हो गई। मांस के सड़ने से उठ रही दुर्गंध से लोगों को आना जाना मुश्किल हो रहा है। वहीं आवारा जानवर मांस के लोधड़े को चारों तरफ फैला दें रहें। कांझा बढुआगोदाम मार्ग पर स्थित प्रमुख बाजार रैकवारेडीह होने के कारण क्षेत्र के दजत़नों गांवों के लोग खरीदारी करने के लिए आते हैं। लेकिन बाजार के चारों तरफ गंदगी रहने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों के घरों से निकलने वाला वाला गंदा पानी रैकवारेडीह मंसडी मार्ग पर बहते रहने से लाखों की लागत से बनी सड़क खराब हो रही है। इस संबंध में क्षेत्र के सुनील पांडेय, दिनेश गुप्ता, ओम प्रकाश शर्मा, राकेश गुप्ता, सोमू पांडेय का कहना है कि अगर सफाई व्यवस्था दुरूस्त नहीं की गई तो हम लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे।