घोसी। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर सोमवार को कोतवाली में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की। दर्ज मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने वाले ने छह लोगों को आरोपी बनाया है। रिपोर्ट दर्ज कराने वाला श्रीकिशुन पुत्र मंगरु घोसी कोतवाली क्षेत्र के हरबंशपुर पकड़ी गांव का निवासी है। दर्ज मामले में पीड़ित ने बताया कि वह चार भाई है। इनमें से बालकिशुन अनपढ़ है। इसका लाभ उठाते हुए बीते 14 जून को सोमारीडीह गांव निवासी रामनिवास, सचिन, प्रवीण पुत्रगण मनदेव, सुरजीदेवी पत्नी मनदेव तथा गौरीडीह निवासी नागेंद्र पुत्र अर्जुन और खत्रीपार निवासी दिवाकर चौहान पुत्र मुन्नर चौहान ने बाल किशुन की जमीन धोखे बैनामा करा लिया। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पूछताछ किया। इस दौरान सच्चाई सामने आई। पुलिस के रिपोर्ट न दर्ज करने पर पीड़ित ने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस सोमवार को मामले की रिपोर्ट दर्ज की।