फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्केस्ट्रा के दौरान भिड़े दो पक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर। थाना क्षेत्र के खुरहट बाजार में रविवार की रात मां लक्ष्मी पूजन समिति की तरफ से आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया। रात नौ बजे के करीब आर्केस्ट्रा शुरू होने के आधे घंटे बाद ही मऊ आजमगढ़ मार्ग पर सड़क के दोनों किनारे पर आर्केस्ट्रा देखने वालों की भीड़ लग गई। पूजा समिति के सदस्यों ने जब सड़क छोड़कर खड़ा होने के लिए कहा तो कुछ युवकों ने विवाद कर लिया। इस दौरान हुई कहासुनी बाद में हाथापाई का रूप अख्तियार कर ली। मारपीट होने पर भगदड़ मच गई। इस दौरान आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम बंद हो गया। मारपीट के दौरान पूजा समिति के कुछ लोगों को चोटें आई। घटना की जानकारी होने पर थानाध्यक्ष रानीपुर राममूरत यादव मय फोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने पर हमलावर फरार हो गए। साथ ही घायल हुए समिति के लोग अपना उपचार कराने के लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें