मऊ। भारतीय गोंडवाना पार्टी की तरफ से शुक्रवार को नगर क्षेत्र में स्थित सोनीधापा इंटर कालेज के मैदान में जन जागरूकता अभियान के तहत जनसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनमोहन बस्सी ने संबोधित किया। मनमोहन बस्सी ने गोंड समाज को एकजुट होने के लिए कहा। बोले शोषण से मुक्ति तभी मिलेगी, जब समाज के लोगों की सत्ता में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी होगी। गोंडवाना समाज के जिलाध्यक्ष कुशीनगर दिनेश कुमार गोंड ने बताया कि 24 अक्तूबर को कुशीनगर जनपद के कसयां तहसील में गोंडवाना पार्टी की दूसरी जनसभा का आयोजन किया गया है। जनसभा को नरेंद्र नाथ सिंह, राजेश गोंड, विजय कुमार गोंड, मनमोहन, गुलजार सिंह, डा. गणेश गोंड, राहुल कुमार गोंड आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। जनसभा के दौरान ही पार्टी के मऊ जनपद के अध्यक्ष श्वेता गोंड उर्फ सुरेंद्र को आजमगढ़ मंडल अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्टार प्रचारक चुना गया। जनसभा की अध्यक्षता श्वेता उर्फ सुरेंद्र गोंड व संचालन प्रीतमनाथ ने किया। इस अवसर पर बनारसी गोंड, महेंद्र गोंड, प्रदेश महासचिव सूर्यवमुखी गोंड, मनोज गोंड, ज्ञानेंद्र, विजय लाल आदि रहे।