फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार महिलाओं की चोटी कटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ुआगोदाम/ रानीपुर /घोसी । जिले के तीन थाना क्षेत्रों में बीते 24 घंटों में चार महिलाओं की चोटी कट गई। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के हरदसपुर गांव निवासी सोनम (23) पत्नी प्रेम कुमार की चोटी शनिवार की दरे शाम को उस समय अचानक कट गई जब वह एक कमरे में बैठी थी। उधरा रानीपुर थाना क्षेत्र के पलिगढ़ ग्राम पंचायत के पइलवापार पुरवा निवासी संगीता (35) पत्नी शंभूू शुक्रवार की शाम को खाना रही थी उसी समय उचानक उसकी चोटी कट गई और वह अचेत होकर वहीं गिर पड़ी। परिजन उसे आनन फानन नजदीक के अस्पताल ले गए। घोसी कोतवाली क्षेत्र के लाठियां मुंगेसर निवासिनी लक्ष्मी देवी(30) पत्नी रामप्रवेश शुक्रवार की रात्रि 8बजे घर से बाहर शौच के लिये गयी थी।इस दौरान उसे महसूस हुआ की पीछे बाल को कोई खींच रहा है।इस पर झटका दिया तो चोटी कट कर गिर गयी।देखा तो पाया कि पैरों के पास चोटी गिरी हुई है।इस बीच सरदर्द की शिकायत पर परिवारजन रात्रि में ही सी एच सी में भर्ती कराया।दूसरी घटना घोसी नगर के स्टेशन रोड निवासी हनुमान मद्धेशिया के घर उनके साले की बहू संजू देवी(28 )पत्नी सुनील मद्धेशिया निवासिनी वलीदपुर भीरा मोहम्मदाबाद गोहना दो दिन पूर्व आयी थी।शनिवार की शाम 4बजे वह हनुमान के पुराने घर सोई हुई थी।उठी तो बालों पर हाथ रखी तो पाया कि आगे की चोटी कटकर गिर गयी है।इस बीच सिर में दर्द,पेट में जलन की शिकायत पर परिजन संजू देवी को सी एच सी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें