फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया घोसी तहसील का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार ने शनिवार को घोसी तहसील पहुंच कर परिसर में बन रहे नए भवनों के निरीक्षण के साथ संदर्भित शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने 15 अगस्त तक शिकायतों का निस्तारण करने का निर्देश उपजिलाधिकारी टीपी वर्मा को दिया। साथ ही रेन वाटर हार्वेस्टिंग निर्माण के साथ अन्य कार्य को जल्द पूरा करने का भी निर्देश दिया। तहसीलदार, नायब तहसीलदार आदि के आवास के लिए उपजिलाधिकारी को प्रोजेक्ट बनवा कर देने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार ने शनिवार को तहसील पहुंच कर तहसील परिसर में बन रहे कैंटीन, दूकानों, साइकल स्टैंड के निरीक्षण के बाद प्रशासनिक भवन के पीछे बन रहे रेन वाटर हार्वेस्टिंग कार्य का निरीक्षण किया। कार्य के अधूरा पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए उसे जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। एसडीएम को बनकर तैयार कैंटीन, दूकानों के साथ साइकल स्टैंड का प्रचार प्रसार कर नीलामी करने का निर्देश दिया। इसके बाद उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर मुख्यमंत्री कार्यालय, जिलाधिकारी कार्यालय, तहसील दिवस आदि कार्यालयों सें प्राप्त संदर्भित शिकायती पत्रों के स्थिति की समीक्षा की। कुल 59 मामले लंबित मिले। जिसमें तहसील दिवस के 45 मामले लंबित थे। इस पर निर्देश दिया कि मामलों को संबंधित अधिकारीयों, कर्मचारियों को तुरंत सूचित कर 15 अगस्त तक जरूर निस्तारित करवा दे। उपजिलाधिकारी को निर्देश दिया कि कोर्ट में अधिक समय देकर मुकदमों का निस्तारण करे। तहसीलदार, नायब तहसीलदार के आवास को जर्जर मिलने पर नए आवास हेतु प्रोजेक्ट बनाकर भेजने का उपजिलाधिकारी निर्देश को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें