फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजा में भेदभाव से नाराज किसानों ने किया बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। तहसील के सभागार में फोर लेन में किसानों की ली गई भूमि के मुआवजे के निस्तारण के क्रम में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा शनिवार को क्षेत्र के तिलई बुजुर्ग और तिलई खुर्द गांव के किसानों का शिविर लगाया गया था। जो मुआवजे की रकम में बहुत अंतर होने के कारण और अधिकारियों द्वारा समाधान न करने पर किसान द्वारा बहिष्कार कर दिया गया। वाराणसी गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग को फोर लेन के लिए विभाग से अधिगृहित किसानों की भूमि के मुआवजे के निस्तारण के क्रम में शनिवार को शिविर लगाया गया। वहां मौजूद प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा गांव तिलईबुजुर्ग गांव के प्रभावित किसानों ने पूछा कि तिलई बुजुर्ग व तिलई खुर्ददोनों गांव सटे हैं और राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे है तो तिलई खुर्दगांव का मुआवजा प्रति हेक्टेयर चार करोड़ रुपया है वहीं तिलई बुजुर्गगांव का मुआवजा रु 2.88 करोड़ क्यों है। इस पर दोनों कागजी जानकारी देने के अलावा किसानों को संतुष्ट नही कर सके। इस पर किसानों ने हंगामा करते हुए शिविर का बहिष्कार कर दिया। किसान अशोक सिंह, महेंद्र सिंह, सुमेर प्रसाद,मन्धाता सिंह, सुरेंद्र सिंह, केदार आदि तिलई बुजुर्ग के किसानों ने आरोप लगाया कि दोनों गांव सटे हैं,राष्ट्रीय राजमार्ग के सटे है तो मुआवजे में भेद भाव कैसा। जब तक हम लोगों की मांगों पर विचार कर उचित निर्णय नहीं लिया जाता तब तक हम लोग चुप नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें