फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशव्यापी आंदोलन को लेकर बनी रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबारी। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ब्लाक कमेटी की बैठक शुक्रवार को दोपहर में बी.पी.यस. विद्यालय मधुबन के कैंम्पस में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए राम नारायन सिंह ने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कि राष्ट्रीय परिषद के आह्वान पर देशव्यापी आन्दोलन के तहत आगामी 26 जुलाई को कलेक्ट्रट में प्रदर्शन किया जायेगा तथा महामहिम रास्ट्रपति एवं राज्यपाल महोदय को संबोधित मांगों पर आधारित ज्ञापन जिलाधिकारी मऊ को सौंपा जायेगा। इसी मुद्दे को लेकर 24 जुलाई को दस बजे से मधुबन तहसील पर सभा होगी। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में जनता को भाग लेने कि अपील की। इस अवसर पर मुख्य रूप से पंचदेव मौर्य, खरभान यादव, शिवमूरत साहनी, बुंदेला साहनी, अलीमुहम्मद, अमर चन्द्र शर्मा, राजेश सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें