मऊ। एयू स्टूडेंट्स संगम के तत्वावधान में डोमनपुरा स्टेट बैंक के पास स्थित एमएए फाउंडेशन के प्रांगण में ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट हंसराज ने कहा कि कोई बच्चा पैसे के अभाव में अशिक्षित रह जाता है तो उसकी जिम्मेदारी सिर्फ बच्चे की नहीं पूरे समाज की होगी। क्योंकि एक शिक्षित परिवार से ही एक शिक्षित समाज पैदा होता है जो देश को उन्नति के मार्ग पर लाने में अपना अहम रोल अदा करता है। पूर्व सांसद सालिम अंसारी ने कहा यह एक बहुत अच्छी पहल है इससे हमारे शहर का विकास होगा। पूर्व विधायक इम्तियाज अहमद ने ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि ईद पर्व हिंदू-मुस्लिम एकता का पर्व है। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अल्ताफ अंसारी ने छात्र / छात्राओं से शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील करते हुए कहा कि शिक्षा से हमारा समाज और मुल्क आगे बढ़ेगा। पूर्व पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने शिक्षा के साथ बच्चों को सही संस्कार देने पर बल दिया। एमएए फाउंडेशन के डायरेक्टर जमाल अर्पण ने शिक्षा के क्षेत्र में उठाए गए कदम और उसके लिए बनाए गये संगम एसोसिएशन की सराहना करते हुए मुबारकबाद दी। पूर्व पालिकाध्यक्ष तय्यब पालकी ने ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि हिन्दू-मुस्लिम को कंधे से कंधा मिलाकर मऊ में शिक्षा के स्तर को आगे बढ़ाना चाहिए। समारोह को जकी अहमद, ज्याउल्लाह, मुमताज अहमद, लेयाकत अली, सरफराज अहमद, सईद अहमद आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर ओजैर गृहस्थ , जावेद चंदन, शाहिद सुमन, सईदुज्जफर, मुनव्वर अली, शाहनवाज, आदिल सुमन, वसीम अख्तर, शादाब जहीर, ऐमन, जमील अख्तर, इम्तेयाज नोमानी, अशरफ नेता इफ्फत हसन,शमामा, रशिदा खातून, फिरोज अर्पण, अरशद जमील, मोहम्मद अनस, होजैफा आदि शामिल रहे।