मुहम्मदाबाद गोहना । भारतीय जनता पार्टी मंडल इकाई मुहम्मदाबाद गोहना के तत्वावधान मे जनकल्याण सम्मेलन का आयोजन नगर के सैक्रेड हार्ट स्कूल के सभागार मे आयोजित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांतीय उपाध्यक्ष घनश्याम सिंह पटेल ने सेक्टर प्रमुख व बूथ अध्यक्षों और उज्ज्वला व अन्य सरकारी योजना से लाभान्वितों को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय सिद्घांत पर चलते हुए गरीबों का जीवन स्तर उन्नत करने के लिए जनकल्याणकारी कार्यक्रम लगातार भाजपा चला रही है। सरकार की अन्य योजना के बारे में भी उन्होंने विस्तृत चर्चा की । कार्यक्रम को प्रेमचंद चौरसिया, राणा सिंह, हरिकृष्ण बरनवाल आदि ने संबोधित किया। संचालन छोटू प्रसाद ने किया। कार्यक्रम में मुन्ना सिंह, जनार्दन शर्मा, निर्मल चौहान, विजय जायसवाल, प्रधुमन प्रसाद, लक्ष्मी गुप्ता, आद्या श्रीवास्तव, शमशेर बहादुर सिंह आदि उपस्थिति थे। ब्यूरो