फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू नदी की बाढ़ से 117 गावों का 1600 हेक्टेयर गन्ना क्षेत्र प्रभावित

विज्ञापन
घोसी में बाढ़ प्रभावित गन्ना क्षेत्र का निरीक्षण करते मुख्य गन्ना विकास सलाहकार आरसी पाठक एव ची? - फोटो : MAU
विज्ञापन
घोसी। मुख्य गन्ना विकास सलाहकार के साथ किसान सहकारी चीनी मिल के जीएम ने बृहस्पतिवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बाढ़ से प्रभावित गन्ना क्षेत्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने गन्ना किसानों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। अफसरों ने अन्नपूर्णा स्वयं सहायता द्वारा बोई गई गन्ना नर्सरी का भी अवलोकन किया। सर्वे में यह पाया गया कि सरयू नदी की बाढ़ से 117 गांवों का 1600 हेक्टेयर गन्ना क्षेत्र प्रभावित हुआ है। प्रदेश सरकार के निर्देश पर लखनऊ से आए मुख्य गन्ना विकास सलाहकार आरसी पाठक ने जीएम सुनील दत्त यादव, जिला गन्ना अधिकारी सुनील सिंह एवं चीनी मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी रामसेवक यादव के साथ दुबारी क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित गांवों के गन्ना खेतों का सर्वे किया। जिला गन्ना अधिकारी एवं चीनी मिल प्रशासन को प्रभावित गन्ना क्षेत्र की सूची बनाने का निर्देश दिया। इस के बाद तिघरा गांव पहुंच कर अन्नपूर्णा स्वयं सहायता समूह द्वारा गन्ने की सिंगल बड गन्ना नर्सरी का भी निरीक्षण कर जानकारी ली। जीएम ने बताया कि इस नर्सरी में 25 हजार सिंगल बड उन्नति किस्म के गन्ना बीज है। मुख्य गन्ना अधिकारी रामसेवक यादव ने बताया कि कुल 117 गावों के 1600 हेक्टेयर गन्ना क्षेत्र प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें