कोपागंज थाना क्षेत्र के भदसा मानोपुर गांव के सिवान में रखे गेंहू के बोझ में अज्ञात कारणों से आग ल?
- फोटो : MAU
कोपागंज।स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा भदसा मानोपुर के सीवान में रखा 160 बोझ गेंहू की फसल में शनिवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गयी।देखते देखते गेंहू की फसल जलने लगी।गेहू के बोझ जलते देख आसपास के लोगो ने किसी प्रकार आग पर काबू पाने की कोशिश किया लेकिन जबतक आग पर काबू पाया जाता तबतक 160 बोझा गेहू की फसल जल कर राख होगया। क्षेत्र के ग्राम सभा हिकमा निवासी अखिलानंद तिवारी और अभिषेक तिवारी की गेंहू की फसल काटने के बाद 160 बोझ मड़ाई के लिए भदसा मानोपुर स्थित खेत में रखी हुई थी। शनिवार की दोपहर अज्ञात कारणों से उसमें आग लग गई और गेंहू की फसल धू धू कर जलने लगी।गेंहू के बोझ जलते देख आसपास के लोगों ने किसी प्रकार आग पर काबू पाने की कोशिश किया लेकिन जबतक आग पर काबू पाया जाता तबतक 160 बोझ गेहू की फसल जल कर राख हो गया।