फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 16 मिले नए कोरोना संक्रमित मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। रविवार को 848 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट मिली, इसमे 16 नए संक्रमित मरीज मिले। इसमें चार मरीज तो स्वास्थ्य कर्मी है, जिमसें दो डॉक्टर शामिल हैं। इसके साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या 97 पहुंच गई है। सीएमओ डॉ. एसएन दुबे ने बताया कि रविवार को 455 संदिग्धों की जांच एंटरटेन से की गई। जबकि 393 संदिग्धों की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमे 16 नए संक्रमित मरीज मिले। नए मरीजों में दोहरीघाट सीएचसी के दो डॉक्टर और दो स्वास्थ्य कर्मचारी भी शामिल हैं। नए मरीजों के मिलने से जिले में कुल मरीजों 8,443 पहुंच चुकी है। इसमें 8,266 मरीज ठीक हो चुके है। 80 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 97 सक्रिय मरीज है, इसमे 89 मरीजों का उपचार आइसोलेशन में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें