फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलितों पिछड़ो की तरह सवर्ण गरीबों को मिले योजनाओं का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के तत्वावधान में रविवार को नगर के हिंदी भवन में पूर्वांचल सवर्ण कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें सवर्णो को बराबरी का कानून व योजनाओ की जरूरत एवं सवर्ण समाज की आगामी आंदोलन के लिए रणनीति तय की गई। इस मौके पर सवर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव तथा उत्तर प्रदेश प्रभारी डॉ. आशुतोष राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश के 70 प्रतिशत सवर्ण गरीब फटेहाल में हालात में जीवन जीने को विवश हैं। इन्हें भी दलितों पिछड़ो की तरह सभी क्षेत्रों में विकास की योजनाओं की सख्त जरुरत है। अब मोदी और योगी सरकार को भी सवर्णो को सभी क्षेत्रों में बराबरी का कानून तथा योजना देना चाहिए। सवर्णो को छात्रवृत्ति, छात्रावास, आवासीय विद्यालय, वित्त निगम, विकास निगम, सामाजिक सुरक्षा की योजना, रोजगार स्वरोजगार की योजना आदि योजना हर हाल में मिलना चाहिए। कहा कि जब तक इस प्रकार की योजनाओं तथा कानून का निर्माण नहीं हो जाता। तब तक हम लोग चैन से नहीं बैठेंगे। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरे राम चौबे ने कहा कि आजाद भारत में सरकारी स्तर से सवर्ण समाज के साथ भारी भेद भाव किया जा रहा है। जिसके खिलाफ सवर्ण समाज जाग चुका है। धर्मेंद्र विद्रोही ने कहा कि देशभर में सवर्णो का वोट राष्ट्रवाद के नाम पर मोदी सरकार बनाने के लिए दिया गया है। इस अवसर पर पुष्पेंद्र चौहान, अतुल सिंह, अखिलेश सिंह, दिनेश राय, ईश्वर देव, जगन्नाथ तिवारी, धर्मेंद्र उपाध्याय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें