फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव सम्मान दिवस के रुप में मना वातानुकूलित शवालय का अष्टम वार्षिकोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
देवाश्रम की तरफ से जनसहयोग से निर्मित वातानुकूलित शवालय का अष्टम वार्षिकोत्सव नगर के सहादतपुरा स्थित एक प्लाजा में शव सम्मान दिवस के रुप में मनाया गया।मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री तथा मुहम्मदाबादगोहना विधायक श्रीराम सोनकर ने लावारिश शवों को मुखाग्नि देने वालों, दफनाने वालों तथा अपना कंधा देने वालों तथा सहयोग देने वालों को अंगवस्त्रम तथा प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मान समारोह से पूर्व जिला अस्पताल परिसर में पोस्टमार्टम हाउस के समीप त्रिपिंडी श्राद्घयज्ञ विधि विधान से किया गया। इसके बाद नगर के सहादतपुरा स्थित एक प्लाजा में समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री तथा मुहम्मदाबादगोहना विधायक श्रीराम सोनकर ने पूर्व अध्यक्ष बार कौंसिल अमरेंद्र बहादुर सिंह, महंत कौशलेद्र गिरी, नगरपालिकाध्यक्ष तैयब पालकी, जयनाथ सिंह, दुर्गविजय राय, धर्मप्रकाश यादव, राजीव कुमार, देवप्रकाश राय, बिच्छेलाल राजभर, शमशुल हसन, दरोगा सिंह, डॉ. मंगला सिंह, डॉ. कमलेश राय आदि को अंगवस्त्रम तथा प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीराम सोनकर ने कहा कि देवाश्रम अपने कार्यो से मानवता की सेवा के मिशन को नई राह दिखा रहा है। समाज में ऐसे प्रयासों की सराहना होनी चाहिए एवं सहयोग भी मिलना चाहिए। संस्था के जिला संरक्षक डॉ. ओपी सिंह ने कहा कि दकियानूसी समाज में जहां लोग अपने ही घर के मुर्दे को तत्काल बाहर निकालने के उपक्रम में लग जाते हैं, वहीं देवाश्रम के लोगों द्वारा अज्ञात शवों को तीन दिनों तक वातानुकूलित शवालय में रख कर उनके वारिसों अथवा परिजनों की प्रतीक्षा करना और न मिलने पर विधिपूर्वक अंतिम संस्कार करना बड़ी बात है। संस्था के प्रबंध निदेशक पीएन सिंह ने कहा कि संस्था को अज्ञात शवों के अस्थि कलश रखने के लिए विभूति भवन का निर्माण कराना आवश्यक हो गया है, यह जनसहयोग से ही संभव है। संगठन एक भी रुपया सरकारी धन का सहयोग नहीं लेता है। इस अवसर पर मुन्ना दुबे, धीरेंद्र सिंह, अरविंद बरनवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें