फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम की समस्या के समाधान के लिए किया गया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। नगर पंचायत के मुख्य मार्ग पर जाम की समस्या के समाधान के लिए नगर पंचायत, पीडब्ल्यूडी, पुलिस एवं समाज के प्रबुद्ध वर्ग एवं व्यापार मंडल पदाधिकारियों के साथ तहसील मुख्यालय पर सोमवार को बैठक हुई। बैठक में इस मसले पर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह ने कहा कि सड़कों पर जाम के समस्या से आम लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ती हैं। इसके साथ ही ध्वनि प्रदूषण एवं वायु प्रदूषण भी बढ रहा है। एसडीएम ने कहा कि यदि सभी लोग जिम्मेदारी को समझते हुए एहतियात बरतें तो जाम के समस्या से निजात पाया जा सकता है। लोगों की राय आने के बाद पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार चौधरी ने भरोसा दिया कि सड़क की दोनों पटरियों के किनारे एक सप्ताह के अंदर मिट्टी पटवा कर सड़क के बराबर कराते हुए पटरियों को समतल कर दिया जाएगा। एसडीएम ने कहा कि पुलिस के सहयोग से सड़क के पटरियों पर अतिक्रमण करने वाले फुटपाथ पर लगाने वाले दुकानदारों को हटाया जाएगा। सब्जी मंडी को उचित स्थल पर स्थापित कराते हुए जाम की समस्या का समाधान किया जाएगा। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी सुवेदिता सिंह, प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह, गिरिजा शंकर मौर्य, राहुल दीक्षित, अमित गुप्ता, गुड़िया खातून आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें