फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी देव प्रतिमाओं की बरामदगी न होने के विरोध में बंद रहा बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरपुर थाना क्षेत्र के डीह तिलक ठाकुर मंदिर से ठाकुरजी सहित अन्य देव मूर्तियां की चोरी होने के एक पखवारे बाद भी पर्दाफाश न होने के विरोध में रविवार को रतनपुरा बाजार बंद रहा। आक्रोशित व्यापारियों में अपनी दुकान बंद कर बैठक की। साथ ही मंदिर से चोरी गई प्रतिमाओं की बरामदगी न होने पर आक्रोश प्रकट किया। साथ ही आंदोलन तेज करने का अल्टीमेटम दिया। रतनपुरा बाजार में लगभग पांच सौ दुकानें हैं। क्षेत्र के डीहतिलक ठाकुर मंदिर से ठाकुरजी सहित अन्य देव मूर्तियां की चोरी होने के एक पखवारे बाद भी पर्दाफाश न होने से आक्रोशित हैं। रविवार को नाराज व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर विरोध जताया। आंदोलनकारी व्यापारियों ने अपनी दुकान बंद कर डीहतिलक मंदिर परिसर में एकत्र होकर बैठक किया। वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन अपराधी घटना को अंजाम देकर आसानी से चले जा रहे हैं। पुलिस को भनक तक नहीं लग सकी है। मंदिर से चोरी होने के एक पखवारे बाद भी देव प्रतिमाओं की बरामदगी नहीं की जा सकी है। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बुढ़वा बाबा की कुटी से ठाकुर जी एवं 11 अन्य आराध्य देव प्रतिमाओं की बरामदगी अविलंब नहीं हुई तो हम लोग आंदोलन तेज करने को बाध्य हो जाएंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर अरुण कुमार, फतेह बहादुर गुप्त, विनय कुमार सिंह, मोतीचंद, भोलू गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें