फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संग्रह अमीन इंचार्ज को निलंबित करने की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। तहसील में संग्रह अमीन के इंचार्ज डब्लू बी एम गनेश यादव को विभागीय कार्यों में संवेदनहीनता बरतने का दोषी पाए जाने पर जिलाधिकारी के निर्देश के बाद उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह ने निलंबित करने की संस्तुति किया है। विभागीय सूत्रों की मानें तो चुनाव के दौरान संग्रह अमीनों के चुनाव ड्यूटी में गनेश यादव डब्लू बी एम द्वारा रुपयों की मांग की गई थी। संग्रह अमीन इंचार्ज के इस कृत्य का वीडियो बनाकर संग्रह अमीनों ने जिलाधिकारी को भेजा था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने संग्रह अमीन इंचार्ज को निलंबित करने का निर्देश उपजिलाधिकारी को दिया था। उपजिलाधिकारी ने गनेश यादव के निलंबन की संस्तुति जिलाधिकारी को प्रेषित कर दिया। इस बाबत उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह का कहना है कि गनेश यादव के खिलाफ विभागीय शिकायत को संज्ञान में लेते हुए निलंबित करने की संस्तुति जिलाधिकारी को प्रेषित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें