मऊ। गैर इरादतन हत्या के अलग-अलग मामलों में नामजद दो आरोपियों ने सोमवार को सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। सीजेएम रामअवतार प्रसाद ने दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया। पहला मामला कोपागंज थाना क्षेत्र का है। गैर इरादतन हत्या के मामले में आत्मसमर्पण करने वाला आरोपी अब्दुलर्रहमान पुत्र अतीकुर्रहमान कोपागंज थाना क्षेत्र के दोस्तपुरा मुहल्ला का रहने वाला है। दूसरा मामला कोतवाली घोसी क्षेत्र का है। गैर इरादतन हत्या के मामले में नामजद आत्मसमर्पण करने वाला आरोपी प्रतीक उर्फ छोटू पुत्र राम समुझ कोतवाली घोसी क्षेत्र के रसडी गांव का रहने वाला है।