मऊ। जिले के कई सरकारी भवनों में कोचिंग सेंटर धड़ल्ले से चल रहे हैं। जिलाधिकारी के निरीक्षण में कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के अब्बूपुर, हरदासपुर स्थित सामुदायिक मिलन केंद्र में कोचिंग सेंटर चलाए जाने का मामला प्रकाश में आया। शिकायत मिलने पर सोमवार को जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भवन में ताला बंद था। कोचिंग संचालक नहीं पाया गया। डीएम ने सरकारी भवन पर लगे पोस्टर बैनर को तत्काल हटवाया। संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के साथ-साथ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया। साथ ही ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई करने का फरमान जारी किया। जिले में 678 ग्राम पंचायतें हैं। अधिकांश गांवों में बने सामुदायिक मिलन केंद्र का उपयोग सही ढंग से नहीं किया जा रहा है। गांवों में बने सरकारी भवनों में या तो दबंगों का कब्जा है या निजी उपयोग में किया जा रहा है। कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के अब्बूपुर, हरदासपुर स्थित सामुदायिक मिलन केंद्र कोचिंग सेंटर चलाए जाने की शिकायत ग्रामीणों ने किया। शिकायत मिलने पर सोमवार को जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने गांव पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। मामले की भनक मिलते ही कोचिंग संचालक फरार मिला। डीएम ने ताला खुलवाया। डीएम ने सरकारी भवन पर लगे पोस्टर बैनर को तत्काल हटवाया। जिलाधिकारी ने बताया कि किसी भी सरकारी भवनों को निजी कार्य के लिए नहीं प्रयोग में लाया जा सकता। यदि ऐसा किया जाता है तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई के साथ साथ एफआईआर दर्ज कराया जाएगा। साथ ही ग्राम प्रधान अब्बूपुर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।