फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमप्रकाश राजभर की बर्खास्तगी पर हर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर हुई। जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा मंत्रीमंडल से कैबीनेट मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को बर्खास्त किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया। भाजपा कार्यकर्ताओ ने कहा कि बीते 17 मई को रतनपुरा स्थित साहु मार्केट में ओमप्रकाश राजभर ने अपने मंच से भाजपा के कार्यकर्ताओं को सार्वजनिक गाली दिए जाने को लेकर लोगों में रोष था। मुख्यमंत्री द्वारा इस संबंध में ठोस कदम उठाने से पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष है। मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने ओमप्रकाश के बर्खास्तगी और अनिल राजभर को कैबीनेट मंत्री बनाए जाने पर एक दूसरे को मिठाई बांटकर खुशी जताई। बैठक में पूर्व ब्लाक अध्यक्ष पूर्व सैनिक परमात्मा नंद सिंह, शैलेश राजभर, शिव बचन राजभर, विजेंदर कुमार, राम विंध्याचल प्रसाद, राममिलन राजभर, प्रेमचंद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें