जिले में पोलिया अभियान के दूसरे दिन सोमवार को 70 हजार बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाई गई। अभियान के दूसरे दिन जिले के कोपागंज, रतनपुरा, रानीपुर, मुहम्मदाबाद गोहना, घोसी, मधुबन, परदहा, दोहरीघाट ब्लाकों में बने 1345 बूथों पर 70 हजार 540 बच्चों को पोलियों की खुराक 590 टीमों द्वारा पिलाई गई। वहीं नगर के रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन के अलावा घोसी, मधुबन, दोहरीघाट, मुहम्मदाबाद गोहना बस स्टेशनों के अलावा मुख्य मार्गो तथा बाजारों ट्रांजिट टीम द्वारा पोलियों की खुराक बच्चों को पिलाई गई। जबकि, ईंट भट्ठों पर काम करने वाली महिलाओं के बच्चों को पोलियो की खुुराक 16 मोबाइल टीमों द्वारा किया गया।