फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकार और कर्तव्य की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में बुधवार को परदहां ब्लाक के ओन्हाईच गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। प्राधिकरण के सचिव शिव कुमार ने उपस्थित लोगों को उनके संवैधानिक अधिकार और दायित्वों के बारे में जानकारी दी । कहा कि लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य निशुल्क और शीघ्र न्याय दिलाना है । इस दौरान उन्होंने मध्यस्थता एवं सुलह समझौता केंद्र के बारे में लोगों को बताया। साथ ही लोगों से अपील किया कि वह अपना मुकदमा लोक अदालतों के माध्यम से निपटा लें । इस मौके पर अंबिका यादव, अशोका सिंह,अरविंद यादव आदि लोग उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें