फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता के लिए 18 खिलाड़ी चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर । मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक क्षेत्र के खालिसा गांव स्थित उच्च प्राथमिक जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में रविवार को जिला स्तरीय जोन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान सुबह 11 बजे से शुरू होकर शाम चार बजे तक चली प्रतियोगिता में कबड्डी की कुल 60 खिलाड़ी उपस्थित रहे। जिसमें से 18 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कबड्डी संघ के मदन सिंह, वॉलीबाल संघ के विनोद सिंह, राघवेंद्र सिंह, अवनीश कुमार राय, प्रवीण कुमार राय, रजनीकांत राय, मनीष राय, देवेंद्र राय, सत्येंद्र सिंह, सत्येंद्र गोंड सहित काफी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें