नगर में इन दिनों डाक विभाग की व्यवस्था ढीली है। अधिकांश उप डाकघरों से रजिस्ट्री का कार्य नहीं हो रहा है। दोहरीघाट कस्बे स्थित उप डाकघर में भी यही स्थिति बनी हुई है, जहां दो दिनों से प्रिंटर खराब होने से रजिस्ट्री बाधित हो गई है। सोमवार को रजिस्ट्री कराने वालों की लंबी- लंबी कतारें लगी रहीं जो शाम तक बनी रही। कर्मचारियों का कहना है कि सिस्टम एकदम बैठ गया है। जबकि वर्तमान में कई पदों के लिए फार्म निकले है, जिनकों प्रतिभागियों द्वारा पोस्ट करना है, लेकिन कभी सर्वर ठप, कभी जनरेटर खराब होने से कामकाज प्रभावित हो रहा है। वहीं बीते दो दिनों से प्रिंटर खराब होने से मनीआर्डर से लेकर रजिस्ट्री पार्सल स्पीड पोस्ट सब बंद पड़े हुए हैं। उपडाकपाल सुबाष सिंह ने बताया कि प्रिन्टर खराब होने से काउंटर बंद है, इसकी सूचना आला अधिकारियों को दी जा चुकी है।