मऊ। जिला चिकित्सालय रक्तकोष मऊ द्वारा एचडीएफसी बैंक के सहयोग से गाजीपुर तिराहा पर गुरुवार को सुबह11 बजे से दोपहर तीन बजे तक मंडलीय ब्लड कलेक्शन तथा ट्रांसपोटेशन वैन के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें 30 लोगों ने रक्तदान किया। उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि यह एक सराहनीय प्रयास है। इससे गंभीर मरीजों को जीवन दान मिलता है। कहा कि इससे अन्य लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए। ब्लड बैंक के चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक तिवारी ने कहा कि लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान को लेकर जागरूक हो रहे हैं। इसका असर है कि 2 दिसंबर के शिविर के चौथे दिन एचडीएफसी बैंक के तत्वावधन में दूसरा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। कहा कि इस जज्बे को हमेशा बनाए रखने की जरूरत है। शिविर में गुड़िया, अजय भारती, अनिल तिवारी, अशोक प्रजापति, सतेंद्र सिंह, अंकित गुप्ता, अजीत सिंह सहित 30 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनिट प्रवीण सिंह और संचालन मयंक श्रीवास्तव किया गया। आयोजन में बैंक प्रबंधक विध्यश्वेेेर पांडेय, डीसीएसके प्राचार्य एके मिश्रा, डॉ. एसके सिंह, सर्वेश पांडेय, डॉ. सरिता, फार्मासिस्ट जितेंद्र विश्वकर्मा ,अशोक, राजेश, राकेश मिश्रा, अनमोल आदि मौजूद रहे।