सूरजपुर। उज्ज्वला योजना के तहत शुक्रवार को दोहरीघाट विकासखंड के रसूलपुर न्याय पंचायत के महुआ बारी पुरवा में रहने वाली गरीब महिलाओं में गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला मंत्री मनोज कुमार के नेतृत्व में हुए कनेक्शन वितरण से 26 परिवार लाभांवित हुए। हिंदू युवा वाहिनी के नेता पंकज त्रिपाठी ने कहा कि इस योजना की देन है कि महिलाओं को अब धुंआ का सामना नहीं करना पड़ता। गैस चूल्हा एवं रेगुलेटर पाने के बाद गरीब महिला सुगौली देवी, टीला देवी, भगेसरी देवी सहित सभी 26 के चेहरे चमक उठे। गैस वितरण के अवसर पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला मंत्री मनोज कुमार, पवन सोनकर, विकास गुप्ता, पंकज सोनकर, शशि विश्वकर्मा, श्रीराम सोनकर सहित सैकड़ों ग्रामीण और कार्यकर्ता रहे।