फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर आयोजित हुई बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के भठकुऑ पट्टी में मंगलवार को सुशील कुमार चौधरी के निज आवास पर कांग्रेस की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कर्नाटक उपचुनाव में जीत और जिले के स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि कर्नाटक में 5 सीट में से 4 सीटें कांग्रेस एवं सहयोगी जनता दल एस ने जीता है। भाजपा की करारी हार हुई है, और राजस्थान, मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़ और मिजोरम में होने वाले चुनाव में भाजपा का सफाया हो जाएगा । वहीं जिला मीडिया प्रभारी सुशील कुमार चौधरी ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में हुए उपचुनाव में भाजपा का सुपड़ा साफ होता जा रहा है , 2019 में केंद्र में भाजपा मुक्त शासन होगा। साथ ही 19 नवंबर को जिले के स्थापना दिवस को लेकर तैयारियों को चर्चा की गई। इस मौके पर रमाशंकर चौहान, मुकेश राजभर , ओम नारायण शर्मा, मो.तैयब खान, न्याज शाही, मसूद अख्तर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें