मऊ। समाजवादी पार्टी कार्यालय में मंगलवार को बैठक आयोजित की गई। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय ने पिछले माह रतनपुरा के मुहवां मोड़ पर हुए दुर्घटना के बाद पुलिस और लोगों के बीच हुए संघर्ष के बाद पुलिस की कार्रवाई को बदले की कार्रवाई बताया। कहा कि प्रशासन बदले की भावना से सैकड़ों लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। कहा कि पुलिस की मनमानी करवाई को लेकर समाजवादी पार्टी चुप नहीं बैठेगी। अगर निर्दोषों के साथ पुलिस का अत्याचार नहीं रुका तो पार्टी आंदोलन करेगी। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष शिवप्रताप यादव मुन्ना, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राजेश यादव, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अरविंद यादव, मनोज यादव, अनिल राय आदि उपस्थित रहे।