फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉट सर्किट से मिठाई की दुकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र रोडवेज परिसर स्थित मिठाई की दुकान में शुक्रवार की शाम शार्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान से धुआं उठते देखकर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दुकानदार को दिया। लोगों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से 15 हजार रुपए का नुकसान हुआ। कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर मोहल्ला निवासी राजकुमार गुप्ता की रोडवेज परिसर के पास मिठाई की दुकान है। शुक्रवार की रात दुकान के अंदर से धुंआ निकलते देखकर लोगों ने इसकी सूचना राजकुमार को दी। दुकानदार ने शटर खोला, जहां शॉटसर्किट से फ्रिज जल गया था, जिससे आस पास रखे मिठाई के डिब्बे ने आग पकड़ ली थी। लोगों की मदद से दुकानदार ने बिजली आपूर्ति बंद कर आग पर काबू पाया। दुकानदार ने बताया कि 15 हजार रुपए का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें