फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगाकर महिला की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दुबारी। स्थानीय ग्राम पंचायत के पुरवा खैरा देवारा में एक महिला ने किन्हीं कारणों से फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया। मृतका के मायके और सुसराल वालों ने मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया। खैरा पुरवा निवासी रीमा देवी (30) का पति सुनील चौहान अपने दोस्त की शादी में भाग लेने के लिए गोरखपुर गया था। रीमा के सास ससुर घर से दो किलोमीटर दूर डेरा पर रहते हैं। गुरुवार की रात में रीमा अपने पांच साल के बेटे तन्मय के साथ घर पर अकेली थी। शुक्रवार की सुबह जब रीमा का पांच साल का बेटा सोकर उठा तो देखा कि उसकी मां छत में लगे हुक से साड़ी के फंदे से झूल रही है। बच्चे ने अपनी मां को पुकारा लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। बच्चा रोता हुआ बाहर निकला तो पड़ोसियों ने उससे रोने का कारण पूछा। बच्चे के बताने पर जब लोग घर में गए तो रीमा फांसी के फंदे पर झूल रही थी। उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी पाकर मृतका के सास ससुर डेरा से भागे भागे घर आए। ससुराल वालों ने मृतका के मायके वालों को भी सूचना दिया। मायके वालों के आने पर उनकी सहमति से पंचनामा बनाने के बाद ससुराल वालों ने मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें