कोतवाली क्षेत्र के सरकारी आबकारी गोदाम के समीप बुधवार की रात एक अनियंत्रित बोलेरो पिकअप चालक बिजली पोल से टकरा गया। जिससे बोलेरो में सवार चार लोग घायल हो गए, जबकि बोलेरो की टक्कर से बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे नगर में रात से बिजली आपूूर्ति ठप हो गई। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के पतनई बुजुर्ग से बुधवार की रात डीजे संचालक द्वारा डीजे से भरी एक बोलेरो पिकअप कोपागंज से एक वैवाहिक कार्यक्रम में गई हुई थी। रात एक बजे वापिस क्षेत्र में लौट रहे थे। आबकारी के गोदाम के पास वह बिजली के पोल से टकरा गई। जिससे पिकअप में पतनई बुजुर्ग निवासी अश्वनी 17 पुत्र ईश्वर , अनिल17 पुत्र नागेंद्र , मनोज 21 पुत्र श्रीराम और बीबीपुर सहनी गांव निवासी आनंद 18 पुत्र उदयभान घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया।