फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुली बैठक में ग्रामीणों ने उठाई समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं की खुली बैठक दोहरीघाट विकास खंड क्षेत्र के परिखापुर गांव में गुरुवार को हुई। इसमेें संगठन के पदाधिकारियों, ग्राम प्रधान तथा ग्राम विकास अधिकारी प्रवीण कुमार के समक्ष ग्रामीणो ने राशन कार्ड खाद्यान्न न मिलने का मुद्दा उठाया। बैठक में लालमती सोनकर, शीतली, मनोज सोनकर,विशुनी एवं रमौती ने बताया कि कोटेदार द्वारा खाद्यान्न नहीं दिया जा रहा है। दोहरीघाट के ब्लाक अध्यक्ष पंकज तिवारी ने प्रदेश तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीणों को अवगत कराया। इस मौक़े पर ग्राम प्रधान दिनेश सोनकर, अजय राय, मोनू पांडेय, सचिन शर्मा, मुंशी सोनकर, विपिन कुमार ,राम शरीख यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें