मऊ। पृथ्वी दिवस के पूर्व संध्या पर नगर के खालिसपुर स्थित लिटिल फ्लावर इंटरनेशनल स्कूल में पृथ्वी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर छठवीं से 10वीं कक्षा के बच्चों ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। प्राथमिक कक्षाओं के नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों ने पृथ्वी दिवस का महत्व बताते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसमें नर्सरी के बच्चों ने विभिन्न फलों और फूलों का नृत्य और प्राथमिक स्तर के बच्चों ने नृत्य से सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक विजय शंकर यादव, मुरलीधर यादव ने बच्चों को पृथ्वी दिवस के बारे में बताया। अंत में प्रधानाचार्या जीता लेप्चा ने बच्चों को पृथ्वी बचाओं का महत्व बताते हुए विशेष रूप से प्लास्टिक का प्रयोग न करने का सुझाव दिया।