मधुबन। थाना क्षेत्र के बेलौली में गुरुवार की शाम को लगभग साढ़े पांच बजे एक चलते टेंपो से अनियंत्रित होकर एक युवक नीचे गिर गया। टेंपो से पलटने से गिरे युवक का हाथ सड़क से गुजर रहे ट्रक के नीचे आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गाजीपुर जिले के बिरनो थाना अंतर्गत बहरी गांव निवासी लोटू(25)पुत्र उदय राजभर बेलौली में स्थित अपनी रिस्तेदारी में टेंपो से जा रहा था। बताया जाता है कि चलते टेंपो से अचानक अनियंत्रित होकर लौटू टेम्पो से नीचे गिर गया उसी समय ट्रक आ गया और लौटू का हाथ ट्रक के नीचे आ गया। इससे उसका हाथ गंभीर रूप से घायल हो गया।