मुहम्मदाबाद गोहना। आज से सात दिवसीय विशेष प्लस पोलियों अभियान शुरू होगा। विशेष पल्स पोलियों अभियान को सफल बनाने के प्रयासों और और तैयारी के बारे में जानकारी देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर एपी सिंह ने बताया कि रविवार 11 मार्च से सात दिनों तक चलने वाले इस पल्स पोलियों दिवस में रविवार को मोहम्मदाबाद गोहाना ब्लॉक के 148 बूथों पर 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियों की दवा पिलाई जाएगी। डॉक्टर एपी सिंह ने बताया कि पल्स पोलियों टीम में आगनबाड़ी कार्यकत्री समेत स्वास्थ्य विभाग के सैकड़ों कर्मचारियों द्वारा सभी प्राथमिक व जूनियर विद्यालय तथा चिन्हित स्थानों पर नियमानुसार पांच साल के बच्चों को पोलियों की दवा पिलाई जाएगी। कार्यक्रम की सफलता के लिए डॉक्टर अजय यादव, डॉक्टर संतोष कुमार, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रामकुमार यादव डॉ इकबाल अहमद नसीम अहमद सतीश चंद्र चंद्रजीत यादव हेमंत आदि मोनिटरिंग करेंगे।