फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

र्यावरण को प्रदुषित होने से रोकने के लरए लगाए पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। ब्लाक के मोलनापुर स्थित ऋषि रामनरेश पीजी कालेज में जारी राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के तीसरे दिन शनिवार को अम्मा भेलऊर के संस्कृत पाठशाला की साफ सफाई की गई। स्वच्छता कार्यक्रम के बाद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन कर एक दर्जन छायादार और फलदार पौधे लगाए गए। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधक चंद्रमणि यादव ने पौधरोपण करके सभी लोगों को पर्यावरण में व्याप्त प्रदूषण दूर करने के लिए पौधरोपण करने की बात कही। कार्यक्रम में प्राचार्य डा. रमेशचंद पांडेय कार्यक्रम अधिकारी शैलेश यादव,गीता यादव, सुभाषचंद्र यादव, विनोद कुमार यादव, सुरेशचंद्र सिंह,कमलेश यादव सहित अन्य मौजूद रहे। हलधरपुर कस्बे के सेमराजपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कॉलेज का जारी राष्ट्रीय सेवा योजनाशिविर के चौथे दिन एनएसएस कैड्टस ने मतदाता जागरूकता अभियान रैली निकालकर ग्रामीणों को मतदाता बनने और निष्पक्ष मतदान हेतु जागरूकता का कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें