फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस के धक्के से छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज(मऊ)। थाना क्षेत्र के डांड़ी स्टेट बैंक के सामने रविवार की दोपहर रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार एक छात्र की मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक दसवीं कक्षा का छात्र था। वह यूपी बोर्ड के सेंटर का पता लगाने अपने साथी के साथ बाइक से जिला मुख्यालय जा रहा था। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिला अस्पताल के डाक्टरों ने घायल की हालत गंभीर देख उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। मृतक छात्र सचिन राय 16 पुत्र जीतेंद्र राय दोहरीघाट थाना के फरसरा खुर्द गांव का निवासी था। वह शाहपुर गांव निवासी अपने मित्र अतुल राय पुत्र राजेंद्र राय के साथ बाइक से जिला मुख्यालय हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा का सेंटर देखने के लिए जा रहा था। जैसे ही बाइक डांड़ी गांव स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया शाखा के सामने पहुंची, तभी सामने से आ रही काशी डिपो की रोडवेज बस में धक्का मार दिया। इस दुर्घटना में सचिन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अतुल राय बुरी तरह जख्मी हुआ। घटना के बाद चालक बस छोड़ फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाई। साथ ही मृत छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही बस को कब्जे में ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें