फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। कोतवाली क्षेत्र के चेरूईडीह गांव में दीपावली के दिन गुरूवार की शाम घर की बिजली ठीक करने के दौरान करेंट की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मौत की सूचना पर पूरे गांव में मातम का माहौल है। शुक्रवार की सुबह युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। चेरूइडीह गांव निवासी राजू यादव दीपावली के दिन लाइट जलाने के लिए घर की बिजली ठीक कर रहा था। इस दौरान उसका हाथ नंगा तार से स्पर्श कर गया। बिजली की चपेट में आने से वहीं बेहोश होकर गिर गया। घर वाले जब तक उसे संभालते राजू की मौके पर ही मौत हो गयी। ठीक दीपावली के दिन और पूजा के समय ही गांव के एक जवान युवक की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया। अगले दिन उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें