फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। पं.दीनदयाल जन्मशताब्दी के अवसर पर बड़राव में आयोजित तीन दिवसीय अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का समापन शनिवार को हो गया। समापन के अवसर पर जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय ने कहा कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से तीन दिन में विकास खण्ड के लोगों को सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी प्रदान की गयी। मेले में आने वाले लोगों का नि:शुल्क इलाज भी किया गया। इसके साथ ही श्रम विभाग, पंचायत राज विभाग, मनरेगा आदि विभागों में पात्रों का पंजीकरण भी किया गया। मेले में कई विभागों द्वारा ज्ञानवर्धक और प्रेरक प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गयी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों का आह्वान किया कि इन योजनाओं का लाभ फायदा उठायें। परियोजना निदेशक बीबी सिंह ने इस प्रदर्शनी एवं मेले में आये हुए लोगों का आवह्वान किया गया कि वे जो जानकारी हासिल कर रहे हैं उन्हें निश्चित रूप से अपने-अपने गांवों के लोगों को भी बतायें। खण्ड विकास अधिकारी मनोज वर्मा ने गांवों के लोगों के उत्थान के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी विस्तार पूर्वक दी। कलाकारों ने योजनाओं को सांस्कृतिक रूप से सबके सामने रखा गया। अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण, पंचायती राज, मनरेगा, कृषि, समाज कल्याण, लघु सिंचाई, बाल विकास एवं महिला कल्याण, पीडी डीआरडीए, पशुधन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, उद्यान सहित सभी विभागों की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें