मऊ। जीआरपी मऊ क्षेत्र के क्रीड़हापुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर मरे अज्ञात युवक के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद देवाश्रम के सदस्यों ने गुरुवार की शाम ढेकुलिया घाट स्थित शमशान घाट पर किया। बताते चले बीते तीन जुलाई को जीआरपी मऊ क्षेत्र के क्रीड़हापुर रेलवे स्टेशन के पास एक युवक की लाश दो टूकड़ों में कटी अवस्था में ट्रैक पर पाई गई थी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर उसका शिनाख्त कराने का प्रयास की। काफी प्रयास के बाद भी जब शव का शिनाख्त नहीं हो सका तो पुलिस उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दी थी।