मऊ। नगर पालिका के पूर्व सभासद छोटेलाल गांधी ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर सदर तहसील क्षेत्र के सारहू मौजा में स्थित पोखरी पर अवैध तरीके से कब्जा करने का आरोप लगाया। छोटेलाल ने एसपी को बताया कि शेखदानुपुरा निवासी एक व्यक्ति ने राजस्वकर्मी को मिलाकर फर्जी तरीके से पोखरी को खाते में दर्ज करा लिया। साथ ही उसका बैनामा मुंशीपुरा निवासी एक महिला को कर दिया। इसकी जानकारी होने पर संबंधित विभाग के अधिकारियों से लेकर उच्चाधिकारियों तक को इस संबंध में सूचना दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई न होने से असंतुष्ट होकर 22 मई को छोटेलाल ने आत्मदाह का प्रयास कलेक्ट्रेट परिसर में किया था। इस दौरान छोटेलाल गांधी को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसको जेल भेजा था। तत्कालीन सिटी मजिस्ट्रेट ने पोखरी से अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया, लेकिन अभी तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। छोटेलाल गांधी ने एसपी से दोषी राजस्वकर्मियों व अन्य के विरुद्घ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। ब्यूरो