नदवासराय (ब्यूरो)। कोईरियापार कस्बा स्थित इमली बाग में शुक्रवार की शाम विधान परिषद सदस्य रामजतन राजभर की ओर से दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इसमें काफी मुस्लिम रोजेदारों के साथ ही हिन्दू समुदाय के लोग शामिल हुए। इस दौरान दावत-ए-इफ्तार के आयोजक रामजतन राजभर ने कहा कि इस तरह के आयोजन से आपसी भाईचारा मजबूत होता है। साथ ही देश की एकता और अखंडता को मजबूती मिलती है। इफ्तार में अल्ताफ अंसारी, रामधनी यादव, टीपू, सेराज, महेंद्र चौहान, अंसार, नसीम, रामलगन यादव, नजीर, वाहिद, प्रवीण कुमार, रजनीश, जुबैर, मेराज आदि सैकड़ों रोजेदार शामिल रहे।