मऊ। कोरोना महामारी के मद्देनजर चेकिंग अभियान के दौरान जनपद के सभी थानों की पुलिस ने 45 हाट स्पाट एरिया सहित 85 बैरियर प्वाइंटों पर सघन चेकिंग किया। अभियान के तहत 10 व्यक्तियों के विरूद्ध दो मुकदमे पुलिस ने पंजीकृत किया। पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर 1942 वाहनों को चेक किया जिसमें 144 वाहनों का चालान कर दिया जब कि 17 वाहनों को सीज कर दिया। इनसे पुलिस ने चार हजार 600 रुपये शमन शुल्क वसूल किया। पुलिस ने मास्क न लगाने वाले 120 व्यक्तियों से पांच हजार 400 रुपये जुर्माना वसूल किया। रात में बेवजह घूमने वाले 61 व्यक्तियों से पुलिस ने 10 हजार 550 रूपये तथा बाइक पर पिछली सीट पर यात्रा करने वाले 151 व्यक्तियों से 15 हजार 700 रुपये सहित कुल 31 हजार 650 रुपये जुर्माना वसूल किया।