चिरैयाकोट स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सीएम आरोग्य मेला में मरीजों की समस्या को सुनते चिक
- फोटो : MAU
मऊ। जिले में रविवार को नगर के चार अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित जिले के 44 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला का आयोजन किया गया। मेला में 126 डाक्टरों की टीम ने 1502 मरीजों का उपचार किया। इस दौरान बेहतर उपचार के लिए 35 मरीजों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें जिला अस्पताल तथा सीएचसी रेफर कर किया गया। हर रविवार की भांति नगर के हनुमान नगर, भरूहू का पुरा, छोटी महरनिया तथा डोमनपुरा अर्बन पीएचसी पर सुबह दस बजे से मुख्ममंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान हनुमान नगर में 47 मरीज का उपचार हुआ। वहीं भरुहू का पुरा में सबसे ज्यादा 69 मरीजों का और छोटी महरनिया में 29 और डोमनपुरा में 31 मरीजों का उपचार किया गया। वहीं सबसे कम 16 मरीजों का उपचार सुग्गीचौरी पीएचसी में हुआ। इसीक्रम में मझवारा पीएचसी पर 69 मरीजों को तो सिपाह इबाहिमाबाद पीएचसी में 56 मरीजों ने उपचार कराया। खुरहट में 54, अईलख में 32 मरीजों का उपचार किया गया। 44 अस्पतालों पर 126 चिकित्सकों की टीम ने 384 स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मिलकर 1508 मरीजों का उपचार किया।इसमें 679 पुरूष जबकि जबकि 650 महिला मरीज और 173बच्चों का उपचार किया गया। मेले में 62 आयुष्मान योजना के लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड वितरित किया गया। वहीं 35 मरीजों का प्राथमिक उपचार उन्हें रेफर किया गया।
खुरहट स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सीएम आरोग्य मेला में मौजूद चिकित्सक और मरीज।संवाद- फोटो : MAU