मऊ। जिले में रविवार को 15 सौं से ज्यादा संदिग्धों की रिपोर्ट आई। इसमें चार नए संक्रमित कोरोना मरीज मिले। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को जिले में विभिन्न जगहों पर दस मेडिकल टीम ने 765 लोगों की जांच की गई। इसमें एक व्यक्ति संक्रमित मिला, वहीं लैब से आई 819 रिपोर्ट में तीन संक्रमित मरीज मिले। संक्रमित मरीजों में एक नगर क्षेत्र का, एक पिवआताल का, रनवीरपुर से एक, एक इटैली में संक्रमित मरीज मिला। नए संक्रमित मरीजों से अब कुल मरीजों की संख्या 2987 पहुंच गई। इसमें 2910 मरीज रिकवर हो चुके है, 39 मरीजों की मौत हो चुकी है। सक्रिय 38 मरीजों में 15 मरीजों का होम आइसोलेशन में इलाज किया जा रहा है।