फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 बिजली बकाएदारों का काटा कनेक्शन

विज्ञापन
चिरैयाकोट के कमालचक गांव में बिजली चेकिंग करते जेई और अन्य कर्मचारी।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। बिजली विभाग की टीम ने मंगलवार को चिरैयाकोट के कमालचक गांव में बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया। बकाया जमा न करने पर 15 घरों की बिजली काट दी गई। बकाए के रूप में 40 हजार रुपये का राजस्व वसूल किया गया। अवर अभियंता अर्जुन सिंह कुशवाहा के नेतृत्वमें बिजली विभाग की टीम ने कमालचक गांव में चेकिंग अभियान चलाया। जांच के दौरान कुल 45 घरों के कनेक्शन चेक किया गया। बकाया जमा न करने पर 15 लोगों की बिजली काट दी गई। तीन लोगों का लोड बढ़ाया गया। एक उपभोक्ता के खराब पड़े मीटर को बदला गया। साथ ही तीन मीटर को जांच के लिए लिया गया। इस दौरान जेई अर्जुन सिंह कुशवाहा ने बताया कि 40 हजार रुपये बकाया की वसूली की गई है़। कोई भी उपभोक्ता अवैध रूप से बिजली का उपयोग नहीं कर पाएगा यदि कोई ऐसा करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाएगी। चेकिंग टीम में जेई अर्जुन सिंह कुशवाहा, अभय कुमार मद्धेशिया, मनोज कुमार, नसीम अहमद, मुमताज अहमद, रामसिंह, दिनेश यादव, नियाज अहमद, मंजूर अंसारी, हरेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें