फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शत प्रतिशत रहा रिजल्ट, छात्र रहे गदगद

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सीबीएसई बोर्ड दसवीं का रिजल्ट शनिवार को आने की सूचना मिलने पर जहां छात्रों में बेचैनी रही, वहीं दोपहर 12 बजे रिजल्ट आने के बाद छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे। जिले के लगभग सभी विद्यालयों का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। इस दौरान सर्वाधिक अच्छे ग्रेड लिटिल फ्लावर स्कूल के बच्चों के रहे। यहां 47 छात्र 10 सीजीपीए पाकर अव्वल रहें। इसी क्रम में चंद्रा पब्लिक स्कूल के 186 में से 25 छात्रों ने 10 सीजीपीए प्राप्त किया। बताते चले सीबीएसई दसवीं का परिणाम शुक्रवार को आने की घोषणा हुई थी। लेकिन किन्ही कारणों से दोपहर बाद मैसेज जारी हुआ कि परिणाम शनिवार की दोपहर जारी होगा। शनिवार की सुबह से ही छात्र परिणाम को लेकर उत्सुक थे। दोपहर परिणाम आते ही छात्रों के चेहरे खुशी से खिल गए। इस दौरान छात्रों ने एक दूसरे को गले लगकर बधाईयां दी। परिणाम देख विद्यालयों के शिक्षक और प्रबंधक भी खुशी से फूल नहीं समाए। बताते चले जिले में केंद्रीय और नवोदय विद्यालय को जोड़कर कुल 14 विद्यालय हैं। जहां छात्र-छात्राएं सीबीएसई बोर्ड से दसवीं की शिक्षा ग्रहण करती है। इसमें केंद्रीय विद्यालय के 106 छात्रों में से 14 टेन सीजीपीए, डानवास्को कसारा के 112 में से 9 छात्र दस सीजीपीए, लिटिल फ्लावर स्कूल के 575 में से 47 छात्रों ने दस सीजीपीए, सनबीम के 71 में से मात्र तीन छात्रों ने दस सीजीपीएप प्राप्त किया। इसी क्रम में रामरती सीनियर सेंकेंड्री स्कूल के 495 में से 49 दस सीजीपीए, चंद्रा पब्लिक स्कूल के 186 में से 25 छात्रों ने दस सीजीपीए, नवोदय विद्यालय के 84 में 17 छात्रों ने 10 सीजीपीए प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें